फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के जवान की पत्नी के साथ दुष्कर्म

Mon, 11 Mar 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव (ब्यूरो)। रेवाड़ी की रहने वाली महिला का अपहरण कर उसके पुराने दोस्त ने गुड़गांव के सेक्टर 14 में दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महिला ने डीसीपी वेस्ट को दी शिकायत में बताया कि तीन साल पहले वह गुड़गांव के सेक्टर 14 में महिला महाविद्यालय में बीएससी कर रही थी। उस दौरान कैब चालक राजबीर सिंह से उसकी दोस्ती हो गई। अब उसकी शादी को दो साल हो चुके हैं और वह पति के साथ गुवाहाटी में रहती है। बीते सप्ताह पति उसे गुवाहाटी लेकर जा रहा था। रास्ते में राजबीर का फोन आया और उसने मिलने की बात कही। महिला के मुताबिक, राजबीर उसे धोखे से सेक्टर 14 की झाड़ी के पास ले गया और दुष्कर्म किया।
डीसीपी वेस्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने शनिवार रात महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी राजबीर को गिरफ्तार कर लिया। राजबीर से घटनास्थल की निशानदेही कराने के बाद पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें