फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास पर खर्च होंगे 400 करोड़

Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। नगर निगम वर्ष 2013-14 में विकास कार्यों पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी 22 फरवरी को विकास कार्यों की पूरी रूपरेखा सौंपेंगे। सबसे अधिक खर्च फ्लाईओवर पर होगा।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता बीएस सिंगरोहा ने मंगलवार शाम इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें अधीक्षक अभियंता वाईके गर्ग, एसके शर्मा, कार्यकारी अभियंता एनडी वशिष्ठ, राजेश बंसल, रमन शर्मा, आरपी दहिया, उदयवीर मलिक सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में वित्त वर्ष 2013-14 के बजट पर विमर्श किया गया। मुख्य अभियंता ने अगले वित्त वर्ष में विकास पर होने वाले खर्च का ब्यौरा दो दिन में तैयार कर 22 फरवरी जमा कराने को कहा। कार्यकारी अभियंता इस साल कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगे।
उन्होंने बताया कि बजट में करीब 123 करोड़ रुपये की लागत से एमडीआई चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर का भी प्रस्ताव होगा। 90 करोड़ रुपये के गांव के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी बजट में शामिल होंगे। सड़क, सीवर, पेयजल की योजनाओं भी खर्च होगा। एक अप्रैल से नगर निगम पेयजल आपूर्ति का जिम्मा भी लेगा। हर साल 10 करोड़ रुपये पेयजल परियोजना पर खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। 26 फरवरी को निगम आयुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इन सभी कार्यों को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें