गुड़गांव। चंडीगढ़ तक सुचारु वॉल्वो सेवा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। सेवा ठप होने के दस दिन बाद भी रोडवेज बसों के काले शीशे नहीं बदल पाया है। फिलहाल वाया दिल्ली दो बसों की सेवा मिलेगी। रोडवेज प्रबंधन का दावा है कि चालू सप्ताह में कुल पांच बसों का संचालन शुरू होगा। शनिवार तक चार बसों के संचालन की उम्मीद है। सभी बसों का संचालन अगले सप्ताह शुरू होगा।
दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद उच्च न्यायालय के आदेशों पर दिल्ली में काले शीशों के वाहनों पर सख्ती की गई। इसका शिकार वाया दिल्ली होकर चंडीगढ़ और देहरादून जाने वाली रोडवेज की वॉल्वो बसों को होना पड़ा। इस दौरान कुछ बसेें जब्त कर ली गईं। हालांकि शुरुआत में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ ढिलाई बरती, लेकिन दस दिन पूर्व वाया दिल्ली होकर जाने वाली वॉल्वो बसों पर पूर्ण रोक लगा दी। मौजूदा समय में वाया दिल्ली होकर चंडीगढ़ और देहरादून के लिए 13 वॉल्वो बसें हैं। काले शीशे लगी बसों का संचालन बंद होने के बाद से चंडीगढ़ डिपो की एक पारदर्शी शीशे की बस का ही संचालन हो पा रहा है।
शनिवार से मिलेगी राहत
गुड़गांव डिपो के महाप्रबंधक यशेंद्र सिंह ने कहा कि बसों के काले शीशे बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक एक बस का शीशा बदला जा चुका है। इसका संचालन शुक्रवार से किया जाएगा। शनिवार तक दो और बसें रूट पर हाेंगी। इस तरह शनिवार तक चार बसें संचालित होने लगेंगी। इस सप्ताह करीब पांच बसों के शीशे बदले जाएंगे। इसके बाद इसे चंडीगढ़ रूट पर चलाया जाएगा। जबकि, देहरादून के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना होेगा।
शनिवार से दो और बसें
पहली बस सुबह चार बजे
दूसरी बस सुबह छह बजे
तीसरी बस सुबह सात बज
चौथी बस सुबह दस बजे