फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो पलटने से युवक की मौत

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। चचेरे भाई की बर्थडे से वापस आ रहे युवक की स्कार्पियो कार नील गाय को बचाने में अनियंत्रित हो कर पलट गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसमें सवार छह लोगों को चोट आई। निजी अस्पताल में उपचार के बाद अन्य की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर बृहस्पतिवार सुबह चार बजे बर्थडे पार्टी से लौट रहे दोस्तों की स्कॉर्पियो संख्या एचआर-51 एटी-7799 के सामने अचानक नील गाय आ गई। इसे बचाने के चक्कर में बधवाड़ी मोड़ के पास स्कार्पियो डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। वाहन पलटने से पुनीत गेहर पुत्र स्व.पीतम गेहरा निवासी सेक्टर 10 फरीदाबाद की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पारस अस्पताल दाखिल कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सबको छोड़ दिया गया है। बधवाड़ी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार पुनीत का बेकरी का कारोबार है। वह अपने चचेरे भाई रंजीत के जन्म दिन की पार्टी पर गुड़गांव आया था। वापस जाते समय वह खुद गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें