फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर कर्मचारी हड़ताल पर

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। नगर निगम में आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर बृहस्पतिवार को हड़ताल कर दी। उन्होंने निगम के सेक्टर 39 कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ठेकेदार तथा निगम अधिकारियों के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगर निगम में आउटसोर्सिंग के तहत करीब 350 से अधिक कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। यह कर्मचारी दो अलग-अलग कंपनियों के जरिए भर्ती किए गए हैं। इनको पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। पिछले सप्ताह इन कर्मचारियों ने निगम आयुक्त से मिलकर वेतन दिलाने की मांग की थी। आयुक्त के आश्वासन के बाद कर्मचारी लौट गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह इन कर्मचारियों ने सेक्टर 39 कार्यालय में काम का बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों ने नारेबाजी की। इसके बाद वहां धरने पर बैठ गए। कर्मचारी रमेश, मनोज, मोहित, राजेश, अजय ने बताया कि कंपनी की ओर से उनके वेतन से हर महीने 1150 रुपये ईएसआईसी का अशंदान तथा 250 रुपये पीएफ काटा जा रहा है। कर्मचारियों को अब तक इएसआईसी व पीएफ के कार्ड नहीं दिए गए। कर्मचारियों को हर महीने 20 से 25 तारीख को वेतन दिया जाता है। पूर्व निगम आयुक्त की ओर से कर्मचारियों को हर महीने 7 तारीख को वेतन जारी करने के निर्देश जारी किए गए थे। इस पर अमल नहीं किया जा रहा। आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले चतुर्थ व तृतीय श्रेणी के कर्मचारी हैं। इसमें कार्यालय सहायक, चपरासी, माली, चौकीदार, चालक, बाउंसर सहित अन्य वर्ग के कर्मचारी हैं। निगम की संयुक्त आयुक्त अंजू चौधरी ने कहा कि उन्हें अब तक कर्मचारियों की ओर से शिकायत नहीं मिली है। एजेंसी को वेतन जारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द ही कर्मचारियों को वेतन मिलेगा। इसके अलावा ईएसआईसी व पीएफ के कार्ड भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें