फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब-बार के लाइसेंस पर उठे सवाल

Wed, 16 Jan 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। आबकारी और कराधान विभाग ने सहारा मॉल स्थित पब-बार का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी कर ली है। गलत तरीके से लाइसेंस देने की शिकायत लेकर पहुंचे दुकानदारों और मॉल प्रबंधन के अधिकारियों को विभाग की उपायुक्त अरुणा सिंह ने मार्च तक इंतजार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मार्च में गहन जांच के बाद ही लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले लंबे समय से सहारा मॉल में पब-बार को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ सामाजिक संगठनों के साथ मॉल प्रबंधन और दुकानदार पब-बार को गलत तरीके से लाइसेंस देने का आरोप लगाते रहे हैं। साथ ही इसको बंद करने की भी मांग करते रहे हैं। इसी को लेकर मंगलवार कोे दुकानदार और मॉल प्रबंधन के अधिकारी उपायुक्त से मिलने पहुंचे। मॉल के जनसंपर्क प्रमुख सचिन चौधरी ने आरोप लगाया कि कराधान विभाग की ओर से फर्जी आवेदनों पर लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहारा मॉल की तीसरी मंजिल पर बड़ी संख्या में पब-बार हैं। उनमें आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। दुकानदार अविनाश भाटिया, सैमसंग के राहुल सिंह, हल्दीराम की वेणु, भुवन, रजत आदि ने कहा कि पब-बार से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें