फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल्वो बस में भी नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम

Wed, 16 Jan 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। माहभर पहले वाया दिल्ली एयरपोर्ट चंडीगढ़ के लिए शुरू की गई वॉल्वो बसों में भी सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं।
विज्ञापन

दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद रोडवेज विभाग ने बसों में सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त करने का दावा किया था, लेकिन अभी तक वॉल्वो बसों में भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। हालांकि, चालक की सुविधा के लिए बस के पिछले हिस्से में महज एक कैमरा लगा है। इससे बस को पीछे करते समय कोई दिक्कत न होती है। यह दीगर है कि मनोरंजन के लिए म्युजिक सिस्टम के साथ फिल्म देखने का प्रबंध है।
विज्ञापन

उधर, सेवा शुरू होने से पूर्व यात्रियों को कई खास सुविधाएं देने का दम भरा गया था। इनमें से एक यात्रियों को पसंद के अनुसार एक हिंदी या अंग्रेजी अखबार पढ़ने की सुविधा देनी थी। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही यह सेवा बंद कर दी गई। अब विभाग की पसंद के अखबार से ही यात्रियों को संतोष करना पड़ रहा है। इसके अलावा बोतलबंद पानी और सीट के पास मोबाइल चार्जिंग के लिए लगे स्विच की सेवा भी दम तोड़ती नजर आ रही है। दूसरी ओर, चालक-परिचालक की वर्दी भी अब उतर गई है। इक्का-दुक्का चालक-परिचालक ही वर्दी का इस्तेमाल करते हैं। इस संबंध में एक चालक ने बताया कि सर्दी के कपड़े नहीं दिए जाते, इसलिए दूसरे कपड़ों का इस्तेमाल करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें