फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरा शख्स, मौत

Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे के शंकर चौक फ्लाईओवर पर इंडिका कार की टक्कर से एक आईटी कंपनी का कर्मी फ्लाईओवर से नीचे गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे में घायल उसके दो सहकर्मियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय वे सड़क के किनारे खड़े थे।
विज्ञापन

साइबर पार्क स्थित एक आईटी कंपनी में काम करने वाले छह कर्मियों को लेकर दिल्ली जा रही कैब (एचआर-47 बी-5552) शंकर चौक के फ्लाईओवर पर पंक्चर हो गई। पहिया बदले के दौरान कैब में बैठे सभी कर्मी बाहर आकर खड़े हो गए। उसी समय जयपुर की ओर आने वाली इंडिका कार (एचआर-26 एच 7064) ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में पंकज कपूर (25) पुत्र इंद्र निवासी रोहिणी (दिल्ली) फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। साथ में खड़े मनोज व मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इंडिका चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
कहने भर को सुविधा के लिए 34 बूथ
गुड़गांव। दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे से रोजाना लाखों लोग गुजरते हैं। लेकिन अगर किसी समय उन्हें रास्ते में असुविधा हो जाए तो कहने को लगाए गए 34 सार्वजनिक बूथ से उन्हें किसी भी तरह से मदद नहीं मिल सकती है। कारण, ट्रैफिक पुलिस के अनुसार एक भी बूथ पर नंबर काम नहीं कर रहा है। जबकि, यहां टोल फ्री कॉल के लिए संसाधन लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एसीपी ट्रैफिक रवींद्र तोमर ने बताया कि मानक के हिसाब से 27 किमी की दूरी के बीच हर डेढ़ किमी पर एक सार्वजनिक बूथ लगाया जाना है। कंपनी प्रबंधन यह व्यवस्था दोनों तरफ से गुजरने वाले वाहनों के लिए करता है। इनके खराब होने की जानकारी सामूहिक रूप से हाई पावर कमेटी की बैठक में दी जा चुकी है। एक्सप्रेसवे से गुजरने वालों की सुविधा के लिए कंपनी की ओर से 18001031700 नंबर जारी किया गया है। इसके लिए संकेतक तक नहीं लगाए गए हैं। एक्सप्रेसवे पर कंपनी ने फ्लाईओवर की दीवार पर टोल फ्री नंबर लिख रखा है। इसका एक्सप्रेसवे से गुजरने वालों का कोई लेना-देना नहीं है। शंकर चौक फ्लाईओवर पर हुए हादसे के वक्त यदि टोल फ्री नंबर ठीक होते तो शायद घायलों को सहायता तुरंत मिल जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें