फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वेबसाइट से जलेंगी स्ट्रीट लाइटें

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। नगर निगम एरिया की स्ट्रीट लाइटें अब वेबसाइट से संचालित होंगी। इन लाइटों को अधिकारी वेबसाइट से ही ऑन या ऑफ कर सकेंगे। एरिया में कहीं पर भी स्ट्रीट लाइट खराब होने की जानकारी तुरंत मिल सकेगी।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटें अब स्मार्ट हो जाएंगी। सभी जगह पारंपरिक लाइटों की बजाय एलईडी लाइटें लगेंगी। स्ट्रीट लाइटों को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। एक चिप के जरिये सभी लाइटें वेबसाइट से जुडे़ंगी। शहर में एलईडी लाइट लगाने का काम शुरू हो चुका है। ओल्ड रेलवे रोड, न्यूू रेलवे रोड, माता मसानी रोड पर लाइटें लगाई जा चुकी हैं। पांच प्रमुख सड़कों पर एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। इस पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 1,080 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी।
निगम के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में महावीर चौक से अतुल कटारिया चौक, सेक्टर चार सात चौक से रेलवे स्टेशन, राजीव चौक से सदर बाजार, भूतेश्वर मंदिर से पटौदी चौक, बसई रोड पर इन लाइटों को लगाया जाएगा। कंपनी इन लाइटों को लगाने के साथ इनकी पांच साल तक मरम्मत भी करेगी। इसके बाद शहर की अन्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। तीसरे चरण में प्रमुुख गलियों को स्ट्रीट लाइट का तोहफा मिलेगा। एलईडी की एक लाइट पर करीब 20 हजार रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन


कम खर्च में कई गुणा ज्यादा चलेंगी
एलईडी लाइट से करीब 30 प्रतिशत बिजली का संरक्षण होगा। निगम को बिजली का भारी भरकम बिल नहीं चुकाना होगा। एलईडी की लाइफ भी साधारण लाइट की अपेक्षा कई गुणा अधिक होगी।

सोलर प्रोजेक्ट भी
नगर निगम एरिया में सोलर सिटी के प्रोजेक्ट के तहत कापसहेड़ा बार्डर से अतुल कटारिया चौक तक करीब 250 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए निगम की ओर से प्रस्ताव बनाया गया है। यह लाइट पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होंगी। इससे रोजाना करीब एक हजार यूनिट बिजली की बचत होगी।

शिकायतों में नंबर वन स्ट्रीट लाइट
नगर निगम एरिया में सबसे अधिक शिकायत स्ट्रीट की दर्ज की जाती हैं। 6 नवंबर को सदन की बैठक में स्ट्रीट लाइट को लेकर काफी हंगामा हुआ था। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत निगम की वेबसाइट, फेसबुक के अलावा टोल फ्री नंबर से की जा सकती है।
------------
स्ट्रीट लाइट के सिस्टम को मॉडर्न किया जा रहा है। स्ट्रीट लाइट को निगम की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। अधिकारियाें को इसका पासवर्ड मिलेगा। इसके जरिये इन पर कंट्रोल कर सकेंगे।


------------------
जीपीआरएस सिस्टम से जुड़ेगा सॉफ्टवेयर
नगर निगम ने यह काम एक निजी कंपनी को सौंपा है। सभी स्ट्रीट लाइट में ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम लगा होगा। स्पेस एज कंपनी अपना एक सॉफ्टवेयर लगाएगी। यह सॅाफ्टवेयर जीपीआरएस सिस्टम से जुड़ा होगा। इससे ही लाइटें कंट्रोल होंगी। निगम की वेबसाइट पर जीपीआरएस के इस सिस्टम को अपलोड किया जाएगा, जिसे कोई भी नागरिक देख सकेगा। इस सिस्टम में सेंसर लगे होंगे। निगम अधिकारियों को पासवर्ड दिया जाएगा। इसके जरिए कंप्यूटर की मदद से लाइट को ऑन-ऑफ किया जाएगा। ऐसे ही सिस्टम से दिल्ली मेट्रो और गुड़गांव के थ्रीव्हीलर की टुकटुक सेवा संचालित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें