फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले पर बिजली यूनियन सख्त

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों पर तीन माह में दूसरी बार हुए हमले के बाद यूनियनों ने सख्त रवैया अपना लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यूनियन के प्रतिनिधि जुटे। इसमें पुलिस को शनिवार तक का अल्टीमेटम दिया गया।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारी बृहस्पतिवार को गांव मैदावास के पास बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी करने गए थे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। दो बिजली कर्मियों को पीटा गया। इसमें जूनियर इंजीनियर हरकेश घायल हो गए। बिजली कर्मियों से मारपीट की जानकारी के बाद यूनियन पदाधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें इस घटना की कड़ी निंदा की गई।
बिजली कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान मुकेश भ्याना ने कहा कि हमलों को किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर के लिए शिकायत दे दी गई है। पुलिस को शिकायत दर्ज करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। शनिवार दोपहर 12 बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो यूनियन आंदोलन का फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि बिजली निगम की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। पुलिस की ओर से कार्रवाई में ढील बरती जा रही है। यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सर्कल महाप्रबंधक संजीव चोपड़ा से भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें