फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित भुट्टन को नहीं मिली जमानत

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। डीएलएफ फेस दो निवासी रुचि भुट्टन की हत्या के आरोपी पति सुमित भुट्टन की जमानत याचिका अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई के बाद खारिज कर दी। सुमित ने अपने पिता की बीमारी व बेटे के डिप्रेशन में होने का हवाला देकर एक माह के लिए जमानत याचिका डाली थी।
विज्ञापन

रुचि भुट्टन की संदिग्ध मौत के बाद से आरोपी पति सुमित भुट्टन जेल में है। पुलिस जांच के बाद उस पर पत्नी की हत्या करने व सुबूत नष्ट करने का मामला चल रहा है। अदालत में चार्जशीट दाखिल होने के बाद सुमित ने 10 नवंबर को एक माह के लिए जमानत याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष ने अदालत को बताया कि उसके पिता की तबियत जेल जाने से पहले से खराब है। मामले की पैरवी कर रही रुचि भुट्टन की बहन प्रीती ने बताया कि हत्या के आरोपी सुमित ने अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट की अर्जी देख रखी है, जिसकी सुनवाई 21 दिसंबर को है। देवेंद्र यादव की अदालत ने विभिन्न पहलुओं को सुनने के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें