फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया रोशनी से नहाएंगे निगम के गांव

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। नगर निगम की नियमित कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए निगम की ओर से हर नियमित कॉलोनी और गांव का सर्वे किया जाएगा। इसके बाद स्ट्रीट लाइट का एक प्रोजेक्ट बनेगा। इसमें जरूरत के अनुसार स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम सदन की 6 नवंबर की बैठक में स्ट्रीट लाइट का मुुद्दा उठाया गया। इसमें सभी पार्षदों ने अपने-अपने एरिया में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग रखी। इस पर निगम आयुक्त ने सभी एरिया में जरूरत के अनुसार स्ट्रीट लाइट के लिए एक संयुक्त प्रोजेक्ट बनाने का निर्देश दिया। इस पर शहरी एरिया के लिए एक सर्वे कराया जाएगा। इसमें पहले चरण में निगम की 39 नियमित कॉलोनियों और 42 गांवों को शामिल किया गया है। वार्ड स्तर पर जूनियर इंजीनियर अपने-अपने एरिया की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके बाद पूरे निगम एरिया की फाइनल रिपोर्ट बनेगी। इसमें सभी वार्ड के बारे में आंकड़े होंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत अगले तीन माह में स्ट्रीट लाइट लगानी शुरू होगी। कॉलोनियों के अलावा निगम एरिया की प्रमुख सड़कों पर लाइट लगेंगी। ऐसी सड़कों और चौराहाें पर एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए एरिया के पार्षद, प्रमुुख नागरिकों और रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन का सहयोग लिया जाएगा। निगम से मिली जानकारी के अनुसार स्ट्रीट लाइट पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें करीब दो हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट लगेंगी। इन स्ट्रीट लाइट को निगम की वेबसाइट से जोड़ा जाएगा। इसके बाद निगम के अधिकारी ही नहीं कोई भी नागरिक इन लाइट की जानकारी निगम की वेबसाइट पर देख सकेगा। निगम के अधिकारियों को स्ट्रीट लाइट के लिए एक पासवर्ड दिया जाएगा। इससे इन लाइट को ऑन या ऑफ किया जा सकेगा। लाइट खराब होने, बंद रहने, चालू होने की पूरी रिपोर्ट निगम को वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इस संबंध में नगर निगम के मुख्य अभियंता बीएस सिंगरोहा ने बताया कि जरूरत के अनुुसार स्ट्रीट लाइट के लिए प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं। चार प्रमुख सड़कों के लिए पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है। गांव व नियमित कॉलोनियों में सर्वे के बाद काम शुरू कराया जाएगा।

-----------
नगर निगम एरिया में
12 हजार स्ट्रीट लाइट
130 हाई मास्ट लाइट
14 सोलर ट्रैफिक सिग्नल
02 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी

निगम के गांव : झाड़सा, सिलोखरा,खेड़की माजरा, खेड़की दौला, नरसिंहपुर, बादशाहपुुर, इस्लामपुर, कादीपुर, सरहोल, चौमा, मुलाहेडा, डूंडाहेड़ा, खांडसा, गुड़गांव गांव, सुखराली, कार्टरपुरी, मोहम्मदपुर झाड़सा, सीही, बसई, धनवापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें