फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में भी बनेगा बीआरटी कॉरीडोर

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। दिल्ली की तरह से गुड़गांव में भी बस रैपिड ट्रांजिट (बीआरटी) कॉरीडोर बनेगा। इसके तहत पुराने शहर को नए शहर से जोड़ा जाएगा। इस योजना में सड़क की एक लेन को सार्वजनिक बसों के लिए आरक्षित किया जाएगा। इसके लिए एक रूट फाइनल भी किया गया। यह रूट करीब 32 किलोमीटर लंबा होगा।
विज्ञापन

नगर निगम के आयुक्त सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में योजना विभाग के अधिकारियों की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें जिला नगर योजनाकार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, हरियाणा राज्य परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शहर में भविष्य की ट्रैफिक योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें फैसला लिया गया कि गुड़गांव में एक बीआरटी कॉरीडोर बनेगा। यह कॉरीडोर पुराने शहर से नए शहर को जोड़ेगा। इसमें सार्वजनिक परिवहन के तीनों हिस्सों को जोड़ा जाएगा। इसमें मेट्रो स्टेशन से रेलवे स्टेशन और बस अड्डे को सीधे जोड़ा जाएगा। योजना विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीआरटी के लिए एक रूट तय किया गया है। इसमें सेक्टर-29 हुडा सेंटर मेट्रो स्टेशन से इसकी शुरुआत होगी। फिर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 46-47, साइबर पार्क, बख्तावर चौक, सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, सेक्टर 10, सेक्टर 9, रेलवे स्टेशन, ओल्ड रेलवे रोड, बस अड्डे तक इसका विस्तार होगा। इस रूट के करीब 32 किलोमीटर लंबा होने का अनुमान लगाया गया है। इस कॉरीडोर में शहर में बस सेवा को मजबूूत किया जाएगा। सिटी बस सेवा के तहत चलने वाली बसों के लिए एक लेन आरक्षित रहेगी। इससे शहर में जाम की समस्या नहीं होगी। सार्वजनिक परिवहन की सेवा से लोग जल्द से जल्द एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच सकेंगे। इससे लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता के आधार पर चुनेंगे।

---------------------
सेक्टर एरिया को जोडे़ंगी बसें
इस बैठक में फैसला लिया गया कि कमर्शियल सेक्टर को रिहायशी सेक्टर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए रोडवेज की ओर से रूट तैयार किए जाएंगे।
14 जगह बनेंगे एफओबी
शहरी एरिया में 14 जगह पर फुट ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रदेश के स्थानीय निकाय विभाग ने निगम के आयुक्त को इस संबंध में फैसला लेने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

सदर बाजार व्हीकल फ्री होगा
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सदर बाजार को व्हीकल फ्री जोन बनाया जाएगा। इसके लिए सर्वे कराया जा चुका है। पहले चरण में बाजार में प्रमुख सड़क पर ही एंट्री दी गई है। अन्य सड़कों की ओर भारी वाहनाें का प्रवेश रोकने के लिए लोहे के पाइप लगाए गए हैं। दूसरे चरण में पार्किंग के लिए जल्द ही काम शुरू होगा।
पॅाड टैक्सी का सर्वे जल्द होगा पूरा
नगर निगम एरिया में पॉड टैक्सी की संभावनाओं के लिए भी सर्वे कराया जा रहा है। इसके अलावा गुड़गांव में मेट्रो, रैपिड मेट्रो, ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा, फीडर बसें, सिटी बस सेवा, मैक्सी कैब, रेलवे की परिवहन सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

और क्या होगा
एमडीआई चौक पर बनेगा फ्लाईओवर
महाबीर चौक से सोहना चौक के बीच फ्लाईओवर बनेगा
- सुभाष चौक पर फ्लाईओवर बनेगा
- एमडीआई चौक पर अंडरपास बनेगा
- सिग्नेचर टावर पर अंडरपास बनेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें