फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा न चलाने का लिया संकल्प

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। दिवाली पर रात दस बजे के बाद पटाखे चलाने वालों के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से चालान किया जाएगा। इसके लिए दो टीमें बनाई गई हैं। यह टीम अपने एरिया में निरीक्षण कर चालान करेंगी। इन टीमों के साथ पुलिस बल भी रहेगा।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लोगों को पटाखे न चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से पटाखे चलाने के लिए समय तय किया गया है। इसमें रात दस बजे तक पटाखे चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। तय समय के बाद पटाखे चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए दो टीमें बना दी गई हैं। एक टीम सहायक पर्यावरण अभियंता विजय चौधरी और दूसरी टीम सहायक पर्यावरण अभियंता कुलदीप सिंह के नेतृत्व में काम करेगी। इन दोनों टीम के साथ पुलिस बल भी होगा। पुलिस के सहयोग से तय समय के बाद पटाखे जलाने वालों के खिलाफ चालान किए जाएंगे। ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा। सहायक पर्यावरण अभियंता ने बताया कि विभाग की ओर से पटाखे न जलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों की ओर से शनिवार को रैली निकाली गई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकाली। सदर बाजार, डाकघर चौक, हनुमान मंदिर, रेलवे रोड, भूतेश्वर मंदिर, गुरुद्वारा रोड, अग्रसेन चौक, नगर निगम, सामान्य अस्पताल होते हुए निकाली गई। उन्होंने बताया कि रैली निकालने वाले करीब एक हजार बच्चों ने पटाखे न चलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें