फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जा रहे दंपति की मौत

Sun, 02 Feb 2014 10:43 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी में एक दंपति की रविवार की सुबह ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी को एचटेट की परीक्षा दिलाने ले जा रहा था। पटौदी थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


पटौदी के बांस पदमका गांव का रहने वाला मनोज (25) अपनी मोटरसाइकिल से पत्नी सारिका (21) को लेकर पटौदी जा रहा था। उसकी पत्नी को यहां एक कैब से अन्य सहेलियों के साथ परीक्षा देने के लिए सोनीपत जाना था। सुबह करीब छह बजे पटौदी शहर में प्रवेश करते ही सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वह दोनों चक्के के नीचे आ गए। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उधर, ट्रक चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उसके चचेरे भाई मुकेश के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

तीन साल पहले हुई थी शादी
जनौला की रहने वाली सारिका के साथ मनोज का तीन साल पहले विवाह हुआ था। पत्नी को कैब पर छोड़कर मनोज को वापस घर आना था। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।  मनोज की डेढ़ साल की बेटी साक्षी है। वह घर पर रो रहे परिवार वालों व आने-जाने वाले लोगों को देख रही है। उसे पता भी नहीं कि उसके मां-बाप अब लौट कर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें