फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना रैलीः मुख्यमंत्री हुड्डा ने किया अनोखा दावा

Wed, 16 Oct 2013 01:18 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना में 10 नवंबर को होने वाली रैली के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेसी विधायकों को भीड़ जुटाने की जिम्मेवारी सौंप दी है। रैली में कई बड़ी घोषणाएं होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने हरियाणा निवास में मंगलवार को कांग्रेसी विधायकों की बैठक ली। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, संसदीय कार्य मंत्री रणदीप सुरजेवाला, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह, प्रिंसिपल ओएसडी एमएस चोपड़ा भी मौजूद रहे।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गोहाना की रैली के लिए विधायकों से चर्चा हुई है। विधायक यूपीए सरकार, हरियाणा सरकार और कांग्रेस पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों का जनता के बीच प्रचार और प्रसार करेंगे।
विज्ञापन


कई विधायकों ने आश्वासन दिया है कि  वे रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाएंगे। वाहनों का इंतजाम भी लोगों को खुद करना होगा। उन्होंने दावा किया कि यह रैली हरियाणा की अब तक कांग्रेस समेत सब दलों की हुई रैलियों से बड़ी रैली होगी। इसमें लाखों लोग जुटेंगे।

उन्होंने रैली में पहुंचने वाले अनुमानित लोगों की संख्या नहीं बताई। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री आवास पर किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि इस रैली में 20 लाख लोग जुटेंगे, जबकि मुलाना ने दो दिन पहले कहा था कि इस रैली में दस लाख लोग जुटेंगे।

मंगलवार को मुख्यमंत्री और मुलाना ने कहा कि लाखों लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि इतनी बड़ी रैली होगी इसलिए लोगों के जनकल्याण की कई घोषणाएं होंगी और रोड मैप भी बताया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रैली हरियाणा कांग्रेस की तरफ से आयोजित होगी। इसका नाम शक्ति रैली होगा। उन्होंने कहा कि गोहाना चूंकि हरियाणा के बीच पड़ता है और चारों तरफ से जुड़ा हुआ है इसलिए पूरे हरियाणा से लोगों को पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी।


समय से पहले चुनाव को बताया काल्पनिक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा के हरियाणा विधानसभा चुनाव समय से पहले लोकसभा चुनाव के साथ कराने के बयान के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे काल्पनिक सवाल का जवाब नहीं देते। इनेलो-भाजपा-हजकां के महागठबंधन की संभावना के सवाल को मुख्यमंत्री ने टालते हुए कहा कि इसका जवाब गठबंधन वाले दलों के नेताओं से पूछो।


ये नहीं पहुंचे
बीमार होने के कारण वित्त मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा और आबकारी मंत्री किरण चौधरी नहीं पहुंच पाए। मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया, सीपीएस अनीता यादव, कुमारी सैलजा समर्थक विधायक राजपाल भूखड़ी, नरेश सेलवाल भी नहीं पहुंचे। राव धर्मपाल भी नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें