फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट दी और सोने के कंगन छीने

Sat, 09 Nov 2013 07:39 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली रोड पर महिला से कार सवार चार लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने करीब तीन तोले सोने के कंगन निकाल लिए। आरोपी महिला को रास्ते में उतारकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने इस संबंध में शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



वार्ड नंबर चार खैरपुर के गुरु नानक नगर निवासी पीड़िता ईश्वर कौर पत्नी हरपाल सिंह ने बताया कि वह अपनी देवरानी भूपेंद्र कौर पत्नी हरमिंद्र सिंह और उसके लड़के के साथ बड़ागुढ़ा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बस स्टैंड पर पहुंची।

उसने बताया कि साढे़ ग्यारह बजे उसके पास खड़ी एक महिला ने कहा कि उसे भी बड़ागुढ़ा जाना है और उनकी कार आने वाली है। ईश्वर कौर ने बताया कि कुछ देर बाद एक कार आकर वहां रुकी, जिसमें एक चालक  और दो महिलाएं थी। ईश्वर कौर ने बताया कि वे लोग उन्हें कार में बैठाकर डबवाली रोड की ओर ले गए।
विज्ञापन


बाईपास के पास उन्होंने कार रोककर उसकी देवरानी और उसके लड़के को उतार दिया और कार को भगा लिया। उसने बताया कि कार सवार महिलाओं ने उसे जबरदस्ती बीच में बैठाए रखा, थोड़ी देर बाद उसे उतरने को कहा। उसके उतरते ही उन्होंने कार को डबवाली की ओर दौड़ा दिया।

ईश्वर कौर ने जैसे ही अपना सामान संभाला तो उसने देखा कि उसके हाथ में पहने दो डेढ़-डेढ़ तोले के सोने के कंगन गायब थे। बाद में वह अपनी देवरानी के पास पहुंची। दोनों महिलाएं घटना की शिकायत लेकर थाना शहर पहुंची। पुलिस ने तुरंत डबवाली रोड पर पहुंच कर घटना की छानबीन की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें