फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग युवती ने खुदकुशी की

Tue, 15 Oct 2013 09:01 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर एक युवती ने सोमवार की रात खुदकुशी कर ली। परिजनों का आरोप है कि उसने छेड़छाड़ से तंग आकर जान दी है।
विज्ञापन


युवती एक फैक्टरी में काम करती थी। युवती सोमवार सुबह काम पर गई थी लेकिन देर रात तक वह घर नही पहुंची। मंगलवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। जीआरपी थाना प्रभारी सुरेंद्र का कहना है कि परिजनों ने पुलिस को फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है। अभी पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। युवती के परिजनों को बुधवार सुबह थाने बुलाया गया है।  


परिजनों का कहना है कि फैक्टरी मालिक उनकी बेटी को अकेले में बुलाकर छेड़छाड़ करता था। शनिवार को उसने घर में बताया था कि वह काम पर नहीं जाएगी। बेटी की शिकायत पर परिजनों ने फैक्टरी मालिक से मिलने का मन भी बनाया था, लेकिन बेटे की बीमारी के कारण वे ऐसा नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर रात परिजन फैक्टरी में पूछताछ के लिए गए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बेटी के गायब होने की शिकायत लेकर परिजन थाने पहुंचे तो सुबह तक इंतजार करने की बात कहकर पुलिस ने भी उन्हें घर भेज दिया। मंगलवार सुबह जीआरपी को ट्रेन के नीचे आकर युवती की आत्महत्या की सूचना मिली। युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद से फैक्टरी के मालिक और मैनेजर दोनों गायब हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें