फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतांजलि हत्याकांड: सीबीआई सुलझाएगी मौत की गुत्थी

Wed, 24 Jul 2013 01:03 AM IST
गुड़गांव/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीजेएम रवनीत गर्ग की पत्नी गीतांजलि की मौत की गुत्थी अब सीबीआई सुलझाएगी। गुड़गांव पुलिस ने सीबीआई को केस ट्रांसफर करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने संकेत दिया है कि बुधवार की देर शाम तक सीबीआई को केस सौंप दिया जाएगा।

पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने मंगलवार देर शाम अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि प्रदेश सरकार ने गीतांजलि केस को सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है। इस लिहाज से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि सीबीआई को केस सौंपने से पूर्व गुड़गांव पुलिस अपनी ओर से कुछ कागजात तैयार कर रही है। सीबीआई को पूरे घटनाक्रम की अभी तक की जांच का ब्योरा सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिला के परिजनों की ओर से केस सीबीआई को सौंपने की मांग की जा रही थी। उन्होंने सफाई दी कि इसका मतलब पुलिस की नाकामी नहीं है।

गौरतलब है कि बुधवार 17 जुलाई को पुलिस लाइन में गीतांजलि का शव मिला था। उसके पास में सीजेएम की रिवॉल्वर भी पाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें