क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुराचार किया।
लड़की
की शिकायत पर मोहाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नौवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब नौ बजे
अपने छोटे भाई की तलाश में घर से बाहर निकली थी। उसने बताया कि इसी दौरान
गांव के ही प्रदीप और अंकित उसे बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां
प्रदीप और अंकित ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। उसके शोर मचाने पर
आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर सामूहिक
दुराचार का केस दर्ज किया।
जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि
सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव में पहुंच गई थी। बुधवार को सिविल हास्पिटल
में लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया गया।