फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीके में इलाज न मिलने पर हंगामा

Fri, 24 Jan 2014 11:05 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से भर्ती शिव कॉलोनी निवासी हेमलता के परिजनों ने बृहस्पतिवार रात बीके अस्पताल में हंगामा कर दिया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पीएमओ डॉ. किशन कुमार को दी गई तो उन्होंने तुरंत इलाज देने को कहा। हेमलता के भाई गौतम ने बताया कि वह बुधवार रात एक सड़क दुर्घटना में घायल होने से हेमलता चल नहीं पा रही थी।

उसे तत्काल अस्पताल लाया गया था, लेकिन किसी डॉक्टर ने सुध नहीं ली। बृहस्पतिवार रात करीब 8:00 बजे पैर में दर्द बढ़ा तो उसने वहां मौजूद स्टाफ से दर्द निवारक देने को कहा। स्टाफ ने उनकी बात न सुनी तो गौतम ने फोन पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पीसी आर्या को शिकायत दी।
विज्ञापन


उन्होंने पीएमओ डॉ. किशन कुमार से शिकायत करने को कहा। गौतम का कहना है कि इतना होने पर भी उसे दवा नहीं मिली। वह बाजार से दर्द निवारक लाकर हेमलता को खिला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें