फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने किया सुबह का स्वागत

Sun, 05 Jan 2014 09:55 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर मौसम ने भले ही लोगों को थोड़ी राहत दी हो लेकिन रविवार सुबह उठते ही लोगों का स्वागत घने कोहरे के साथ हुआ।
विज्ञापन


पूरे दिन लोगों को सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। शहर में घने कोहरे व धुंध की चादर छाई रही। इस कारण वाहनोें की रफ्तार पर भी लगाम लगी। सुबह 10 बजे तक लोग वाहनों की फॉग लाइट व हेड लाइट जला कर चलाते देखे गए। साप्ताहिक छुट्टी की वजह से नेशनल हाईवे, बाईपास सहित शहर के अंदर की सड़काें पर वाहनों की लाइन तो नहीं दिखी फिर भी वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते दिखाई दिए।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर साफ देखने को मिल रहा है। ठंडी हवा चलने से ठिठुरन में भी लगातार इजाफा हो रहा है। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी और बारिश का असर दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ भागों और राजस्थान पर भी रहेगा। अगले कुछ दिनों फरीदाबाद सहित आसपास के शहरों में लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। रविवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.2 डिसे. दर्ज किया गया। दृश्यता भी काफी कम रही। नेशनल हाईवे और बाईपास सहित कुछ स्थानों पर दृश्यता 150 से 200 मीटर तक रही जिस कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ट्रेनें लेट चलीं
कोहरे का सबसे अधिक असर ट्रेनों की रफ्तार पर दिखा। फरीदाबाद स्टेशन से गुजरने वाली 89 ट्रेनों में से अधिकतर ट्रेनें देरी से पहुंचीं। कुछ ट्रेनें 2 से 3 घंटे तक लेट रहीं। देर रात से सुबह 10 बजे तक गुजरने वाली ट्रेनें ज्यादा लेट रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें