फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपेरों के पास से चौदह फुट लंबा कोबरा बरामद

Sun, 06 Oct 2013 09:41 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के टोहाना में गोगामेड़ी धाम पर तीन सपेरों से पीपल फॉर एनीमल संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने किंग कोबरा के साथ चार खतरनाक सांपों को छुड़वाया।
विज्ञापन


उन्हें वन्य प्राणी रक्षक के हवाले कर दिया। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने सपेरों से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार को कुछ सपेरे सांपों के माध्यम से श्रद्धालुओं का मनोरंजन कर रहे थे।

सूचना मिलने पर पीपल फॉर एनीमल संगठन के वरिष्ठ सदस्य डॉ. गोपीराम अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे गए। पीपल फॉर एनीमल संगठन की टीम ने सांपों से लोगों का मनोरंजन कर रहे बहादुरगढ़ के दिगंबरनाथ, फरीदाबाद के जैनानाथ व मथुरा के तेजपाल से चार खतरनाक सांप बरामद किए।  
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी वन्य प्राणी विभाग के रक्षक जयविंद्र नेहरा व राजबीर सिंह को दी। सूचना मिलने पर वन्य प्राणी विभाग के रक्षक भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सपेरों से काबू कर लिया। वन्य प्राणी रक्षक जयविंद्र नेहरा ने बताया कि मुक्त करवाए गए सांपों में एक सांप 14 फुट लंबा किंग कोबरा था।
विज्ञापन


इसी प्रजाति के दो सांप 6-6 फुट के थे। इसके अलावा इन सपेरों के पास पदम प्रजाति का एक सांप भी था जो 5 फुट लंबा था और इन सांपों को बिना स्वीकृति के हरियाणा में नहीं ला सकते।  उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि सपेरे इन सांपों को मारुति गाड़ी में डालकर टोहाना लाए थे। उन्होंने बताया कि सपेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें