फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से किया शादी का वादा, 4 माह दुष्कर्म कर बदला इरादा

Tue, 30 Jul 2013 12:03 AM IST
गुड़गांव/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के गुड़गांव में बीपीओ कर्मी युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती से चार माह तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


मैरिज ब्यूरो साइट के जरिए संपर्क में आई युवती ने युवक पर दुष्कर्म के अलावा उसके पैसे से कार खरीदने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज कराया।

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली 36 वर्षीय पीड़ित युवती का कहना है कि वह निजी कंपनी में काम करती है। चार माह पहले मैरिज ब्यूरो डॉट कॉम के माध्यम से दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर निवासी पीयूष बहरी के संपर्क में आई।
विज्ञापन


इसके बाद उनके बीच मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। पीयूष ने उससे शादी का वादा किया। इसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई और वे एक साथ रहने लगे। पीयूष एक बीपीओ कंपनी में काम करता था।

युवती का कहना है कि उसने अपने पैसे से एक कार खरीदकर पीयूष को दी थी, लेकिन करीब एक माह से उसके व्यवहार में बदलाव आ गया। नौकरी छोड़कर वह आगरा चला गया। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, अमानत में खयानत के साथ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवती अभी अपने परिजनों के साथ गाजियाबाद में रह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें