फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर मिली दो थानों की सौगात

Wed, 01 Jan 2014 09:46 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक के पुलिस महानिरीक्षक अनिल राव ने बुधवार को नववर्ष पर जिलावासियों को दो नए थानों की सौगात दी है। पीजीआई पुलिस चौकी व पुरानी सब्जी मंडी पुलिस चौकी को थाने में तब्दील किया गया है।
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि यहां पर थानों की शुरुआत होने पर लोगों को सुविधा मिलेगी और मामले के लिए दूर नहीं जाना पडे़गा। पुलिस सब्जी मंडी थाने में शहर थाना का कुछ क्षेत्र शामिल किया गया है, जबकि पीजीआई थाने में सिविल लाइन व अर्बन इस्टेट थाने का कुछ क्षेत्र शामिल किया गया है।

राव ने दोनों थानों का शुभारंभ किया। पुरानी सब्जी मंडी थाने की कमान उपनिरीक्षक वेदप्रकाश व पीजीआई थाने की कमान उपनिरीक्षक एमआई खान को सौंपी गई है।

आईजी ने कहा कि चाहे नेटवर्किंग का मामला हो, साइबर का हो, पुलिस पूरी तरह से हाईटेक है। ई-मेल के जरिए लोगों की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मौके पर एसपी राजेश दुग्गल, पुलिस उपाधीक्षक करण गोयल, पुष्पा खत्री, अनिल यादव, पुलिस प्रवक्ता वेद सिंह नैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पुरानी सब्जी मंडी थाने में आएगा यह क्षेत्र
पुरानी सब्जी मंडी थाने के अंतर्गत सलारा मोहल्ला, पाड़ा मोहल्ला, बाबरा मोहल्ला, जैन मंदिर मोहल्ला, कायस्तान मोहल्ला, कटवाड़ा मोहल्ला, बडा बाजार चौक, चमेली मार्केट, कसाइयों वाला चौक, ब्राह्मण मंडी, टिबरी मोहल्ला, किला मोहल्ला, पुराना गोहाना अड्डा, किला रोड, आउटर किला रोड, डेयरी मोहल्ला, तेज कालोनी, टीबी अस्पताल मोहल्ला, राम जोहड़ी फतेहपुरी कॉलोनी, पुराना आर्य नगर, सैनीपुरा मोहल्ला, चमनपुरा मोहल्ला, पैलेस सिनेमा, बाल भवन, आकाशवाणी क्वाटर मोहल्ला, गुरु नानकपुरा, कृष्णा कॉलोनी, महाबीर कॉलोनी, कृपाल आश्रम, धोबी मोहल्ला, केवल गंज, संजय नगर, दिल्ली गेट, गुजरान मोहल्ला, भगत कालोनी, सुभाष रोड का क्षेत्र शामिल है।

पीजीआई थाने में आएगा यह क्षेत्र
पीजीआई थाने के अंतर्गत पीजीआईएमएस रोहतक का क्षेत्र, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का क्षेत्र, देव नगर, जाट कॉलेज, आईजीपी कार्यालय व केंद्रीय विद्यालय, गांधी नगर, गांधी कैंप, महिला आश्रम, आदर्श नगर, अर्जुन नगर, दरियाव नगर, श्री नगर कालोनी क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें