फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार पर बोला हमला, कहा-हरियाणा भारत का सबसे असुरक्षित राज्य

Mon, 05 Jan 2026 12:54 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा हरियाणा में अपराध बढ़ रहे हैं जिससे आम आदमी सहमा हुआ है। 
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर सैनी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा हरियाणा पूरे देश में सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। यहां रोज हत्याएं हो रही हैं। अलग-अलग गैंग हरियाणा में काम कर रही हैं। लोग सहमे हुए हैं। राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। पूर्व सीएम ने राम रहीम को मिली पैरोल को लेकर कहा कि ये मेरा विषय नहीं है। ये तो कोर्ट ने का फैसला है। इस पर मैं कोई बयान नहीं दे सकता। 

विज्ञापन


मनरेगा का नाम बदलने पर दिया बयान 

वहीं मनरेगा का नाम बदलने पर पूर्व सीएम ने कहा सवाल महात्मा गांधी के नाम का नहीं है। सवाल यह है कि ये योजना गरीबों, दलितों और मज़दूरों के लिए थी, और इसमें राज्य की भूमिका थी, लेकिन अब इसे केंद्रीकृत किया जाएगा। बता दें कि   मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) का नाम बदलकर (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) रखा गया है। 

यह बदलाव दिसंबर 2025 में संसद द्वारा पारित  'VB जी राम जी' बिल 2025 के माध्यम से हुआ, जिसमें पुराने मनरेगा कानून को निरस्त कर नई योजना लागू की गई। नई योजना में रोजगार गारंटी के दिन 100 से बढ़ाकर 125 कर दिए गए हैं, साथ ही कुछ अन्य बदलाव जैसे फंडिंग पैटर्न और तकनीकी उपयोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें