फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगडे़ में लाठी डंडे और चली गोलियां

Tue, 03 Dec 2013 10:43 PM IST
अमर उजाला पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ताराका में घर के सामने से ट्रैक्टर निकालने को लेकर सोमवार शाम को अलग-अलग गांव के दो परिवारों में जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े में लाठी-डंडे व गोलियां चली। झगडे़ में दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गये। इस संबंध में पुलिस ने एक दर्जन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। झगड़े की सूचना मिलते ही डीएसपी राधेश्याम तथा इनेलो विधायक सुभाष चौधरी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


गांव किठवाडी के कुछ लोग अपने ट्रैक्टरों से मिट्टी ढुलाई का काम कर रहे थे। ट्रैक्टर मिट्टी लेकर गांव ताराका से होकर निकलते हैं। ट्रैक्टर निकालने को लेकर सोमवार को नरबीर व ताराका गांव के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। किठवाडी निवासी नरबीर के बेटों को जब मामले की जानकारी मिली तो वे भी गांव ताराका पहुंच गये।

गांव ताराका के लोगों ने जिला अस्पताल में बताया कि नरबीर के साथ उनके बेटे पंकज, हरेंद्र, कल्लू व जुगल सहित पांच-छह अन्य लोगों ने आकर गोलियां चलानी शुरू कर दी और घरों में घुसकर महिलाएं तथा अन्य लोगों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान ताराका निवासी रघुबीर, धारा, चंद्रभान, तेजपाल, गिर्राजी व राजबाला घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


घटना को लेकर डीएसी राधेश्याम, शहर थाना पुलिस प्रभारी सुरेश भडाना, चांदहट थाना पुलिस प्रभारी जसबीर के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जांच अधिकारी धमेंद्र ने बताया कि इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष के लोगों से गोली चलने की जानकारी मिली है। इस संबंध में चांदहट थाना पुलिस ने किठवाड़ी निवासी पंकज, हरेंद्र, कल्लू, हरी, जुगल व पांच-छह अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें