मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी जा चुका था। थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि आरोपी मोंटी के खिलाफ जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
मस्तनाथ विवि में बुधवार दोपहर छात्रा से अभद्रता करने का विरोध करने पर एक छात्र ने कबूलपुर गांव के युवक कृष्ण पर छह गोलियां चला दीं। हालांकि, वह निशाना चूकने से बाल-बाल बच गया। आरोपी छात्र झज्जर जिले के गांव भदानी निवासी मोंटी के खिलाफ आईएमटी थाने में जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कबूलपुर गांव निवासी कृष्ण डागर ने बताया कि उनकी बहन मस्तनाथ विवि में पीएचडी कर रही है। बुधवार दोपहर बहन जब कैंटीन के पास थी तो आरोपी छात्र मोंटी ने कहासुनी की। विरोध करने पर धमकी देने लगा। बहन ने उसे फोन करके सूचना दी। वह विवि में पहुंचा तो आरोपी ने पिस्तौल निकाल कर पहले हवाई फायर किया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उस पर भी गोलियां चला दीं। हालांकि, वह बाल-बाल बच गया। इससे विवि में हड़कंप मच गई।
तुरंत मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी जा चुका था। थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि आरोपी मोंटी के खिलाफ जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विवि की कैंटीन के पास दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। बाहरी युवकों ने गोली चलाने वाले को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। - राममेहर शर्मा, प्रवक्ता मस्तनाथ विवि