हरियाणा के बहादुरगढ़ में आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। इससे लाखों का सामान जल गया।
दमकल दस्ते ने कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एमआईई के पार्ट बी के प्लॉट नंबर 2420 में चल रही एक केमिकल फैक्टरी में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई।
इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। विभाग का दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा, लेकिन आग तब तक गंभीर रूप धारण कर चुकी थी।
ऐसे में एक के बाद एक 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। फैक्टरी मालिक अजय गोयल का कहना है कि आग से करीब दस लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। पुलिस भी घटना की जांच कर रही है।