फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीड प्लांट में घोटाले का आरोपी पूर्व डीजीएम गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2013 09:23 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद स्थित कैटल फीड प्लांट में लगभग डेढ़ साल पहले हुए घोटाले के मामले में शहर थाना पुलिस ने पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कैटल फीड के डिप्टी जनरल मैनेजर अशोक कुमार चावला ने आठ मई 2012 को शहर थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि प्लांट के स्टोर से 1274 कैटल फीड के बैग गायब हो गए।

इनकी कीमत छह लाख 75 हजार रुपये थी। घोटाले का खुलासा तब हुआ जब अशोक कुमार चावला ने कैटल फीड प्लांट में डिप्टी जनरल मैनेजर का कार्यभार संभाला और स्टोर की स्थिति व रिकार्ड का मिलान किया।
विज्ञापन


 इसमें 1274 कैटल फीड के बैग गायब मिले। इसके बारे में उन्होंने आला अधिकारियों को अवगत कराया। जांच में सामने आया कि नवंबर और दिसम्बर 2011 में फीड के बैग गायब हुुए हैं।

पुलिस ने प्लांट के डिप्टी जनरल मैनेजर अशोक कुमार चावला की शिकायत पर प्लांट के पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर और अब पंचकूला में स्टेनोग्राफर के पद पर तैनात जीवन जिंदल, स्टोर कीपर सतनारायण, सहायक स्टोर कीपर राजकला, सहायक लेखाकार डीएन शर्मा के खिलाफ गबन और सहयोग करने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें