फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहर में कार में फंसे 6 लोगों की जिंदगी बचाने वाले युवाओं को किया सम्मानित

Sun, 22 Feb 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा के माधोसिंधाना गांव के पास नहर में गिरी कार से छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने वाले युवाओं को रविवार को गांव हिजरावांखुर्द में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। गांव हिजरावां खुर्द निवासी परिवार की जान बचाने पर ग्रामीणों ने सराहना की।
विज्ञापन

11 फरवरी 2026 को मक्खन सिंह अपने परिवार के साथ कार से राजस्थान के रामसरा गांव में भांजे सुभाष की शादी में जा रहे थे। नहर के साथ बनी सड़क पर एल-आकार के मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण कार अनियंत्रित होकर माधोसिंधाना गांव के पास नोहर फीडर नहर में जा गिरी। कार में सवार सभी लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे डॉ. राजेश सिद्धू ने शोर सुनकर अन्य लोगों को आवाज दी।
ढाणी निवासी प्रमोद कासनिया, प्रदीप कासनिया, रमेश भाकर तथा मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी प्रवीण और डायल 112 इंचार्ज विजय ने बिना जान की परवाह किए नहर में उतरकर सभी को बाहर निकाला। सूचना पर प्रशासन व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को चोपटा अस्पताल भेजा गया। बाद में उन्हें फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। रविवार को मक्खन सिंह के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें