फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पिरथला स्टेशन पर यात्रियों की प्यास बुझा रहे युवा, रोजाना पिला रहे ठंडा पानी

Thu, 07 May 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
समैन। गांव पिरथला के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाते हुए संस्था के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
समैन। गर्मी बढ़ने के साथ ही गांव पिरथला रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी का संकट गहरा गया है। स्टेशन पर बनी पानी की टंकी लंबे समय से सूखी पड़ी है। पानी सप्लाई बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रेन का इंतजार कर रहे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं प्यास से बेहाल नजर आते हैं।
विज्ञापन


इस मुश्किल समय में गांव के कुछ युवाओं ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। बाबा फुलगिरि महाराज जल सेवा संस्था से जुड़े सदस्य रोजाना ट्रेन आने के समय पर स्टेशन पहुंचते हैं और यात्रियों के लिए जलसेवा करते हैं। संस्था के युवा अपने खर्च पर ठंडे पानी के कैंपर भरवाकर स्टेशन पर लाते हैं और यात्रियों को पानी पिलाते हैं।

ग्रामीण नौरंग जांगड़ा, पवन, राजीव, तरसेम, विकास, बलजीत सिंह, संदीप सिंह, सुरेंद्र, दलीप सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर कई सालों से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। रेलवे प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। गांव के युवा स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने की सेवा में जुटे हैं। वे इस कार्य को पुण्य के तौर पर ले रहे हैं।
विज्ञापन


-







:: 20 से अधिक युवा जुटा सेवा कार्य में

संस्था सदस्य प्रदीप सहारण ने बताया कि स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था न होने से यात्री परेशान थे। जब उन्होंने यह देखा तो तय किया कि जब तक रेलवे व्यवस्था नहीं करता तब तक वे यात्रियों को पानी पिलाएंगे। प्रदीप के अनुसार गांव से 20 से अधिक युवा रेल यात्रियों को पानी पिलाने की सेवा में जुटे हैं। वह पिछले दो साल से यह कार्य कर रहे हैं। वे रेल की समय सारणी के अनुसार स्टेशन पर पहुंच जाते हैं और यात्रियों को पानी पिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें