फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: युवक को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, पंजाब निवासी आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2024 03:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

आरोपी ने उससे 27 लाख रुपये ले लिए और उसे कनाडा भेज दिया। वहां जाकर उसे पता चला कि उसका वहां यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं हुआ है। इसके बाद वह वापस इंडिया आ गया।
विज्ञापन
फतेहाबाद पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद में युवक को स्टडी के लिए विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान डेविड अरोड़ा निवासी जिला मोगा, पंजाब के रूप में हुई है। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी प्रहलाद राय ने बताया कि पुलिस ने 24 जुलाई को ठाकर बस्ती निवासी साहिल की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह स्टडी करने के लिए कनाडा जाना चाहता था। उसके रिश्तेदार ने उसे कोटकपुरा में एक्सप्रे इमिग्रेशन सर्विस सेंटर चलाने वाले डेविड अरोड़ा से मिलवाया।

आरोपी ने उससे 27 लाख रुपये ले लिए और उसे कनाडा भेज दिया। वहां जाकर उसे पता चला कि उसका वहां यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं हुआ है। इसके बाद वह वापस इंडिया आ गया। यहां आकर जब उसने डेविड से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया और झूठे केस में फंसवाने और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी डेविड को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें