फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: जींद से घूमने आए 5 युवकों में से एक पांव फिसलने से नहर में बहा, पांव धोने नहर के पास गया था

Tue, 02 May 2023 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

जींद का रहने वाला 23 वर्षीय शुभम अपने चार दोस्तों तरुण, जतिन, साहिल व हिमांशु के साथ बलियाला हेड पर घूमने के लिए गया था। उसके पैर पर कीचड़ लग गया, जिसके बाद वह पांव धोने नहर के पास गया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र में बलियाला हेड पर घूमने के लिए जींद से आए 5 युवकों में से एक युवक पांव फिसलने से नहर में बह गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जींद का रहने वाला 23 वर्षीय शुभम अपने चार दोस्तों तरुण, जतिन, साहिल व हिमांशु के साथ बलियाला हेड पर घूमने के लिए आया था। जब वह शौच करने गया तो उसके पैर पर कीचड़ लग गया, जिसके बाद वह पांव धोने नहर के पास गया।

उसी समय पांव फिसलने से वह नहर में गिर गया और बहाव के साथ आगे चला गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए रस्सी फेंकी, लेकिन शुभम आगे बह गया। घटना की सूचना पाकर शहर पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर आई। फिलहाल शुभम की तलाश जारी है। वही इस बारे में शुभम के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वह भी मौके पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


जींद से पांच युवक बलियाला हेड पर घूमने के लिए आए थे जिसमें 23 वर्षीय शुभम नामक युवक का पांव फिसलने से नहर में गिर गया। उसकी तलाश की जा रही है। -कुलदीप सिंह, शहर थाना प्रभारी टोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें