फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: कांवड़ियों की सेवा में जुटे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

Thu, 24 Jul 2025 09:27 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (फतेहाबाद)

सार

एसपी के प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई है। गांव रत्ताखेड़ा में कुलदीप (25) गांव के ही शिव मंदिर में बुधवार रात को हरिद्वार से कावड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों की सेवा में जुटा हुआ था।
विज्ञापन
घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के रतिया में गांव रत्ताखेड़ा में कांवड़ियों की सेवा कर रहे एक युवक को गांव के ही व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली युवक के कमर के पास लगी है। गोली लगने से घायल युवक को रतिया की सीएचसी में पहुंचाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोली मंदिर के पास उस समय मारी गई, जब कांवड़ चढ़ाने का कार्यक्रम समाप्त हो गया और युवक व उसके साथी सामान समेटने में लगे थे। घटना की सूचना पाकर रात को ही डीएसपी नरसिंह, सिटी थाना प्रभारी रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

एसपी के प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई है। गांव रत्ताखेड़ा में कुलदीप (25) गांव के ही शिव मंदिर में बुधवार रात को हरिद्वार से कावड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों की सेवा में जुटा हुआ था। रात करीब साढ़े 10 बजे बाद कार्यक्रम संपन्न हो गया तो कुलदीप व उसके साथी मंदिर के बाहर सामान समेटने में लगे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि उसी समय मंदिर के पास गांव का ही विष्णु उर्फ डोगर बिश्नोई अपने दो-तीन अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर आया। उसने आते ही अपने हाथ में लिए अवैध पिस्तौल से कुलदीप पर गोली चला दी। गोली कुलदीप के कमर के पास में लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें