फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर मोटरसाइकिल पर लौट रहा युवक ब्रेकर से उछल नीचे गिरा, ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा गांव धांगड़ में फोरलेन पर बना स्पीड ब्रेकर मोटरसाइकिल सवार के लिए जानलेवा बन गया। स्पीड ब्रेकर पर लापरवाही के चलते बठिंडा में परीक्षा देकर आ रहा मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर जा गिरा और पीछे से आ रहा ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। युवक बठिंडा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पेपर देकर लौट रहा था।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक बिहार के सारनू का रहने वाला 24 वर्षीय आलोक अपने साथी अमित के साथ मोटरसाइकिल पर दिल्ली जा रहा था और बाइक अमित चला रहा था। आलोक बठिंडा में पेपर देने के लिए गया था और रात को वापस दिल्ली जा रहा था। गांव धांगड़ में फोरलेन पर स्पीड ब्रेकर पर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा आलोक नीचे गिर गया और पीछे से आ रहा ट्रक ने उसे रौंद डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें