फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 24 Jun 2023 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे पर स्थित गांव बड़ोपल के पास मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक सिरसा जिले के गांव सुचान से हिसार जिले के बरवाला में ससुराल में आयोजित शादी समारोह में जा रहा था। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतक गांव सुचान निवासी सुरेश के भाई सतपाल के बयान पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सुचान निवासी सतपाल ने बताया कि उसका छोटा भाई सुरेश मजदूरी करता था। 23 जून की शाम को वह सुचान से अपनी ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से बरवाला जा रहा था। उसके पास एंबुलेंस ड्राइवर का फोन आया कि आपके परिवार के सदस्य का एक्सीडेंट हो गया है और उसे अग्रोहा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर जब वह अग्रोहा पहुंचे तो उसके भाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंदेशा है कि किसी वाहन के चालक ने उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें