फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवक के साथ मारपीट मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 16 Dec 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव हिजरावां कलां में युवक को रोककर बाइक सवारों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले में सदर पुलिस ने हिजरावां कलां निवासी मोहब्बतपाल की शिकायत पर आरोपी हिजरावां कलां निवासी जगदीश, जीवन, सूरज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहब्बतपाल ने बताया कि 13 दिसंबर को बाइक पर अपने दोस्त से मिलने के लिए गया हुआ था। जब गली में से जा रहा था तो आरोपी जगदीश, जीवन बाइक पर आए और उसका रास्ता रोक लिया।
आरोपियों ने उसे कहा कि गांव में क्यों आता है और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद एक और आरोपी सूरज भी मौके पर आ गया और ईंट उठाकर मारने लगा। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिन्हें देखकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

उसके बाद स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को अग्रोहा मेडिकल हिसार रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें