फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: साइबर ठगी के मामले में पंजाब से युवक गिरफ्तार

Fri, 02 May 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पुलिस की हिरासत में साइबर ठगी का आरोपी
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ठगी के मामले में आरोपी युवक को पंजाब से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान योगेश निवासी फाजिल्का पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी युवक से पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी सतीश का कहना है कि ठगी को अंजाम देने के लिए आरोपी युवक याेगेश के खाते का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में अभी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होनी है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे हिसार जेल भेजा दिया गया है।
मामले के मुताबिक पुलिस ने 14 जनवरी को ठाकर बस्ती फतेहाबाद निवासी राजेंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह ड्राइवर है। इसके पास पीएनबी व आईडीएफसी बैंक खाते हैं। जब इसने पीएनबी बैंक का अकाउंट चेक किया तो पाया कि 16 दिसंबर को खाते से 30 हजार व 50 हजार रुपये की राशि व आईडीएफसी बैंक खाते से 14 दिसंबर को एक लाख रुपये की राशि कटी हुई है।
विज्ञापन

जबकि इसके पास न तो कोई कॉल, न ही कोई ओटीपी आया और न ही कोई लिंक पर क्लिक किया। उसके साथ 1.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें