फतेहाबाद। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में आयोजित जिलास्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में भाग लिया।
परिणामों में एसबीपी डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, पायनियर कॉन्वेंट स्कूल और स्कॉलर्स कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने कई स्थान हासिल किए।देशभक्ति समूहगान में एसबीपी डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तृतीय रहा।
एकल गायन में एसबीपी डीएवी की चंचल रानी प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के साहिल द्वितीय और स्कॉलर्स कॉन्वेंट स्कूल के जसप्रीत तृतीय रहे। एकांकी नाटक में स्कॉलर्स कॉन्वेंट स्कूल प्रथम और पीडी मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल, खाबड़ा कलां द्वितीय रहा।
क्विज में पीडी मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल के आदित्य और अमन की टीम प्रथम, स्कॉलर्स कॉन्वेंट स्कूल के कमल और भारत की टीम द्वितीय तथा एसबीपी डीएवी की तपस्विनी और नंदिनी की टीम तृतीय रही। स्पॉट स्केचिंग के तीसरे ग्रुप में सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिरड़ाना के पारक्षित प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के केशव द्वितीय और सैनिक स्कूल खारा खेड़ी के मैरंग ओकराम तृतीय रहे।
चौथे ग्रुप में पायनियर कॉन्वेंट स्कूल के विशाल सेवला प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की शिक्षा देवी द्वितीय और रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल की दिव्या तृतीय रहीं। मेहंदी रचाओ के तीसरे ग्रुप में पीएम श्री जीजीएसएसएस जाखल मंडी की देवकी प्रथम, मॉडल स्कूल भिरड़ाना की मीनाक्षी द्वितीय तथा होली विज्डम कॉन्वेंट स्कूल लाहली की जस्मीन और जॉन वेस्ले कॉन्वेंट स्कूल की भावी जैन संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।
चौथे ग्रुप में आर्यभट्ट हाई स्कूल की सीप प्रथम, रॉयल इंटरनेशनल स्कूल के जिप्पी द्वितीय और सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की किरण तृतीय रहीं। हरियाणवी रागनी में एसबीपी डीएवी की पारुल प्रथम, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद की रजनी द्वितीय और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की अन्वी तृतीय रहीं।
जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जिलास्तर पर विजेता विद्यार्थियों को जोनल और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सभी विजेताओं को 14 नवंबर को बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे।