शहर की हंस कॉलोनी में मीटर तोड़ने के मामले एकत्रित मोहल्ला के लोग। संवाद
- फोटो : किशोरी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन।
फतेहाबाद। शहर की हंस कॉलोनी में शुक्रवार देर रात कुछ युवकों ने घरों के बाहर लगे करीब 15 बिजली के मीटर डंडों से तोड़ दिए। युवकों ने तेजधार हथियार, लाठी डंडे और लोहे की पाइपों से मीटरों को नुकसान पहुंचाया।
हंस कॉलोनी निवासी गुड्डी, लक्ष्मी, धनकोरी और कालू आदि ने बताया कि शुक्रवार रात को वे अपने घरों में सोए थे। अचानक डंडों की आवाज आने लगी। जब उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो 5 से 6 युवक लाठी डंडे व तलवारों से बिजली के मीटर व घर के बाहर लगी पानी की पाइप और दुकानों के गेट पर वार कर रहे थे।
मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के करीब 40 मिनट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को कहा कि वे घटना की शिकायत थाने में दर्ज करवा दें। वहीं शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और खुद मौके पर निरीक्षण करके आए हैं। आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने पर युवकों को पकड़ लिया जाएगा। वैसे इस बारे में फिलहाल शिकायत नहीं आई है।
:: हंस कॉलोनी में बिजली के मीटर तोड़े जाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
-रिपनदीप, एसडीओ, अर्द्ध शहरी बिजली वितरण निगम, फतेहाबाद।
शहर की हंस कॉलोनी में मीटर तोड़ने के मामले एकत्रित मोहल्ला के लोग। संवाद- फोटो : किशोरी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन।