टोहाना। टोहाना के रेलवे स्टेशन पर एक 24 वर्षीय युवक चलती रेलगाड़ी से उतरते समय पैर कटने से घायल हो गया। जिसे नागरिक अस्पताल से अग्रोहा रेफर किया गया।
शनिवार को सुबह एक युवक नरवाना की तरफ से फरक्का एक्सप्रेस में सवार होकर टोहाना आ रहा था। जैसे ही रेलगाड़ी की गति धीमी होने लगी तो वह चलती गाड़ी से उतर गया। इस दौरान उसका एक पैर प्लेटफार्म के नीचे जाने से पैर का आगे का हिस्सा कट गया। वहीं सूचना मिलने पर नागरिक अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने उसे एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान टोहाना के गांव धारसूल खुर्द के शुभम के रूप में हुई है। वहीं रेलवे पुलिस को सूचना मिलने पर वह भी अस्पताल में पहुंची।