फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाइक-स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत, संतुलन बिगड़ने से हादसा, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Wed, 29 Jul 2026 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के सिंबल रोड पर संतुलिन बिगड़ने से स्कूटी से टकराने वाले बाइक सवार मजदूर प्रेमनगर ढाणी निवासी 35 वर्षीय सुनील की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि सुनील शैलर में मजदूरी करता था। वह काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। सिंबल रोड पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रही इलेक्ट्रिक स्कूटी से टकरा गया।
हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर अग्रोहा रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हादसे में स्कूटी सवारों की कोई गलती सामने नहीं आई है। बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण दुर्घटना हुई। पुलिस ने मृतक के भाई संजय के बयानों पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। सुनील के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें