फतेहाबाद। शहर के अशोक नगर में रविवार रात को युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। अशोक नगर निवासी 30 वर्षीय सोनू की इसी साल फरवरी माह में शादी हुई थी और पत्नी मायके गई हुई थी। सुबह परिवार उठा तो युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में पहुंचाया। पुलिस ने कार्रवाई करके शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। अशोक नगर निवासी सोनू हिसार में मोबाइल की दुकान पर काम करता था। उसकी पत्नी सात दिन पहले ही मायके गई थी।