फतेहाबाद। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे है। शिक्षकों को आवेदन के दौरान अपनी प्रतिभा बतानी होगी। आवेदन के बाद शिक्षा विभाग की कमेटी इनकी जांच करेगी।
जिले में अब तक करीब 10 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है। जिसमें दो शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को पांच सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शिक्षक सात जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए शिक्षा विभाग ने प्रथम श्रेणी में प्राचार्य, मुख्याध्यापक, पीजीटी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर शामिल किए हैं। इसके साथ ही द्वितीय श्रेणी में टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर), पीआरटी (प्राइमरी टीचर) मुख्य शिक्षक हैं। राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए शिक्षा विभाग ने प्रथम श्रेणी में प्राचार्य, मुख्याध्यापक, पीजीटी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर शामिल किए हैं। इसके साथ ही द्वितीय श्रेणी में टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर), पीआरटी (प्राइमरी टीचर) मुख्य शिक्षक हैं। राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।-
ये तय किए गए मापदंड
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों को बताना होगा कि उन्होंने बच्चों की समग्र उन्नति के लिए अनुकरणीय कार्य किए हो। परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए क्या प्रयास किए गए हैं। स्कूल सुंदरीकरण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। नवाचार, निपुण भारत लक्ष्य की पूर्ति, खेलों में विद्यालयीय प्रदर्शन आदि भी चयन के मापदंडों में शामिल किए गए हैं।
-
जिले में इन शिक्षकों को मिल चुका पुरस्कार
जिले में अब तक करीब 10 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है। प्रिंसिपल श्रेणी में रिछपाल सिंह, वीना भ्याणा, प्राध्यापक श्रेणी में अनूप सिंह, ज्योति माचारा, टीजीटी श्रेणी में हनुमान सिंह, ओमप्रकाश कादियान, सुनील कंबोज और जेबीटी श्रेणी में देवेंद्र सिंह दहिया, सेवा सिंह मुवाल, महाबीर प्रसाद, राजकुमार, रामसिंह, सुंदर दास धमीजा शामिल हैं।
-
प्रोत्साहन राशि एक लाख रुपये मिलेगी
शिक्षा विभाग ने राज्य शिक्षक पुरस्कार को लेकर नीति में बदलाव किया था। अब चयनित शिक्षकों को एक लाख की नकद राशि दी जाएगी। पहले 21 हजार रुपये दिए जाते थे। इसके साथ ही अब सेवा विस्तार का लाभ नहीं मिलेगा।
-
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभी शिक्षक ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसके बाद मुख्यालय से रिपोर्ट आएगी। कमेटी संबंधित शिक्षकों के नियम अनुसार नंबर देगी। यहां से रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी और वहीं से ही चयन किया जाएगा।
- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी