फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हाईटेंशन लाइन में अटकी वर्कशॉप फाइल

Mon, 06 Jul 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड में चल रही वर्कशॉप। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हिसार रोड पर नए बस स्टैंड के साथ बनने वाली नई वर्कशॉप बनाने की योजना फिलहाल जमीन के अभाव में अटकी हुई है। रोडवेज की ओर से वर्कशॉप के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से दोबारा जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, लेकिन अब तक जमीन आवंटित नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रोडवेज ने बस स्टैंड से सटी 5 एकड़ अन्य जगह उपलब्ध कराने की सिफारिश की है। इस प्रस्ताव पर अब मुख्यालय की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। एचएसवीपी की ओर से वर्कशॉप बनाने के लिए जगह दी जा रही है। वहां से करीब डेढ़ लाख वोल्ट क्षमता की हाई टेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। सुरक्षा मानकों के अनुसार इतनी उच्च क्षमता की विद्युत लाइन के नीचे या उसके बेहद करीब स्थायी निर्माण करना उचित नहीं माना जाता। इसी कारण से रोडवेज ने उस जगह को वर्कशॉप के लिए अनुपयुक्त मानते हुए वैकल्पिक जमीन की मांग की है।

हाईटेंशन तार के कारण जगह बदलने की मांग

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि बस स्टैंड के साथ यदि सुरक्षित दूसरी जगह मिल जाती है तो वर्कशॉप बनाने के लिए प्रस्ताव भेज सकते हैं। बसों की मरम्मत, रखरखाव और तकनीकी कार्य एक ही परिसर के आसपास होने से समय की बचत होगी और बसों का संचालन भी अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। इसके अलावा बसों को मरम्मत के लिए दूर ले जाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। दूसरी सुरक्षित जगह के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर एचएसवीपी को भेजा जा चुका है। एचएसवीपी की ओर से मुख्यालय को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


पानी की निकासी को लेकर आती है दिक्कत
पुराना बस स्टैंड में चल रही वर्कशॉप में बारिश के दौरान काफी दिक्कत होती है। वर्कशॉप का लेवल थोड़ा सा नीचे होने के कारण बारिश के पानी की निकासी में दिक्कत आती है। जिस कारण काफी देर तक पानी के निकलने का इंतजार करना पड़ता है वहीं वर्कशाॅप में जगह कम होने के कारण भी दिक्कत आती है।
विज्ञापन


हाईटेंशन तारों के गुजरने वाली जगह को लेकर एचएसवीपी को पत्र लिखा जा चुका है। दूसरी ओर जगह देने के लिए एचएसवीपी मुख्यालय के आदेशों का इंतजार है।
- मनोज कुमार, रोडवेज महाप्रबंधक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें