टोहाना । रामभवन में देर रात्रि भाजपा के चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, प्रवीन जोड़ा और संयोजक जगजीत हुड्डा सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बिप्लब देव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने और टोहाना में कमल का फूल खिलाने के लिए प्रचार करने के लिए निर्देश दिए है, सभी प्रचार में जुट जाएं। बता दें कि सुभाष बराला और उनके कार्यकर्ता बबली के कार्यक्रम से दूरी बनाए हुए हैं।