फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राइस शेलरों में सीधा धान उतारने पर मजदूरों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। अनाज मंडी मजदूर यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को उपायुक्त विवेक भारती उपायुक्त से सीधा धान उतारने वाले राइस मिल संचालकों के खिलाफ और मंडी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने कहा कि शिकायत सही मिली तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन

अनाज मंडी मजदूर यूनियन के प्रधान जिले सिंह व अन्य मजदूरों ने मंडी में निरीक्षण के लिए पहुंचे उपायुक्त के समक्ष रोष प्रकट करते हुए आरोप लगाया कि कहा कि रतिया अनाज मंडी में धान लाने की बजाय अधिकतर धान सीधा राइस मिल में लेकर जाया जा रहा है। इस पर मजदूर यूनियन के सदस्यों ने हड़ताल भी की थी और तब मार्केट कमेटी के अधिकारियों और व्यापार मंडल ने आश्वासन दिया था कि धान अनाज मंडी में ही आएगा। जो धान सीधा शेलर में जाएगा उसके लिए मजदूर को 9 रुपए प्रति क्विंटल की मजदूरी दी जाएगी। लेकिन अब व्यापारी मजदूरों को मजदूरी नहीं दे रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें