फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल के गोदाम में मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
सिरसा रोड पर गोदाम में सुसाइड करने के मामले में घटनास्थल की जांच करते डीएसपी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा रोड स्थित जिंदल राइस मिल के पीछे बने बारदाना गोदाम में मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद डीएसपी धर्मबीर पूनियां, बस स्टैंड चौकी प्रभारी वेदपाल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 25 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। वह पिछले चार-पांच माह से बिरजू ठेकेदार के पास काम कर रहा था और अब दो माह से काम नहीं कर रहा था और वहीं रह रहा था। पुलिस ने अजय के साथ उसके कमरे में रहने वाले तीन मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। साथी मजदूरों का कहना है कि अजय शराब पीने का आदी थी और अलसुबह 4 बजे तक साथ सोया हुआ था। इसके बाद सुबह 9 बजे गोदाम में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल को कब्जे में लिया है। मोबाइल का लॉक लगा होने के कारण पुलिस इसे खुलवाकर जांच में जुटी है। आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने जांच में मौत का कारण आत्महत्या बताया है। वहीं जिंदल राइस मिल के मालिक राजकुमार जिंदल का कहना है कि गोदाम किराए पर ले रखे हैं और उनके पास ठेकेदार की लेबर काम करती है, मृतक पिछले दो माह से काम नहीं कर रहा था। वर्जन
मामले की सूचना मिली थी कि मजदूर ने फंदा लगाया है। सुबह 9 बजे अन्य मजदूरों ने देखा। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था। कमरे में साथ रहने वाले तीन युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मबीर पूनिया, डीएसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें