फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भीमेवाला में सेम की समस्या के निपटान के लिए पाइप लाइन डालने का काम हुआ शुरू

Thu, 05 Jun 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव भीमेवाला में सेम की समस्या के निपटान के लिए निर्माणाधीन  पाइप लाइन डालने का काम।
विज्ञापन
समैन। गांव भीमेवाला में सेमग्रस्त हो चुकी भूमि को फिर से उपजाऊ बनाने को लेकर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने 9 करोड़ 60 लाख रुपये लागत से पाइप लाइन डालने का काम फिर से शुरू कर दिया है। पाइप लाइन डालने के काम का गांव गाजुवाला के किसान विरोध कर रहे थे। इस मामले को लेकर पिछले एक साल से टोहाना कोर्ट से स्टे लिया हुआ था, जिसके बाद कोर्ट का स्टे खत्म होने के बाद पाइप लाइन को डाला जा रहा है।
विज्ञापन


गांव भीमेवाला में वर्ष 2020,21 व 2022 में मानसून की हुई भारी बारिश के कारण खेतों में कई दिनों तक पानी जमा रहने के कारण सेम की समस्या बनी हुई है। इससे गांव के किसानों की कई एकड़ कृषि योग्य भूमि बंजर हो चुकी है। इसको लेकर गांव भीमेवाला के किसान पाइप लाइन डालकर सेम के स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे, जिससे इससे निपटने के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने भीमेवाला के खेतों से लेकर गांव गाजुवाला तक 9 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया है। पाइप लाइन से गांव भीमेवाला के खेतों का बारिश का पानी गाजुवाला से होते हुए भाखड़ा नहर की फतेहाबाद ब्रांच में डाला जाएगा।

:: गांव भीमेवाला की करीब 150 एकड़ भूमि सेमग्रस्त है। इस समस्या से निपटने के लिए 9 करोड़ 60 लाख 36 हजार की लागत से 9 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है, ताकि खेतों में बारिश से हुए जलभराव के पानी को पाइपलाइन के जरिए नहर में डाला जा सके। इस काम को अगले 15 से 20 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-महेंद्र सिंह धायल, सिंचाई व जल संसाधन विभाग, टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें